हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, हफ्ते में एक दिन बिना गाड़ी के करेंगे काम

Edited By Isha, Updated: 14 May, 2026 10:35 AM

haryana cm nayab saini s major decision he will work without a vehicle one day

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी की अपील पर बड़ा फैसला किया है। पीएम मोदी की अपील के बाद अब सैनी के काफिले में अब सिर्फ जरूरी गाड़ियां ही होंगी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी की अपील पर बड़ा फैसला किया है। पीएम मोदी की अपील के बाद अब सैनी के काफिले में अब सिर्फ जरूरी गाड़ियां ही होंगी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश में कहा कि हरियाणा सरकार राष्ट्रहित में ईंधन की बचत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

अगले आदेश तक उनके काफिले में केवल सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है।

सीएम सैनी ने कहा कि सरकार के सभी मंत्री, विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों से अधिकतम बैठकों का आयोजन वर्चुअल माध्यम से करने व अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने और ईंधन बचत अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया। आने वाले समय में कुछ और उपयोगी निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!