Edited By Manisha rana, Updated: 15 May, 2026 08:40 AM

करनाल जिले में कैंटर और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
करनाल : करनाल जिले में कैंटर और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में तीन लोग सवार थे जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैंटर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई है।
मौके पर पहुंचे पुलिस जांच कर्मचारी पवन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी प्योत टोल प्लाजा के पास एक एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद जैसे ही मौके पर पहुँचे थे। डायल 112 की टीम पहले से ही यहां मौजूद थी। उन्होंने बताया कि बोलेरो गाड़ी में तीन युवक सवार थे जिनमें एक युवक तोशाम का रहने वाला है, एक हिमाचल और तीसरा करनाल का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, दूसरे युवक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया है, जबकि तीसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर हादसा किस वाहन चालक की गलती की वजह से हुआ है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)