जनसंपर्क व शिकायत समितियों में बड़ा फेरबदल, सैनी संभालेंगे सिरसा की जिम्मेदारी...विज को मिला ये जिला

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2026 04:57 PM

major reshuffle in district public relations and complaint committees

हरियाणा सरकार ने जिला जनसंपर्क व शिकायत समिति के अध्यक्षों की नियुक्तियों में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब गुरुग्राम के अलावा सिरसा जनसंपर्क एवं शिकायत समिति के अध्यक्ष होंगे। पहले उनके पास सिर्फ गुरुग्राम जिला था।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जिला जनसंपर्क व शिकायत समिति के अध्यक्षों की नियुक्तियों में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब गुरुग्राम के अलावा सिरसा जनसंपर्क एवं शिकायत समिति के अध्यक्ष होंगे। पहले उनके पास सिर्फ गुरुग्राम जिला था।

सिरसा व कैथल जिला पहले मंत्री अनिज विज के पास था। अब विज को यमुनानगर की जिम्मेदारी दी गई है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार पंचकूला व कुरुक्षेत्र, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी व हांसी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को पलवल व सोनीपत, राजस्व मंत्री विपुल गोयल को नूंह व महेंद्रगढ़, सहकारिता मंत्री हिसार व दादरी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को करनाल व कैथल, पीडब्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा को पानीपत व झज्जर, समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को अंबाला व फतेहाबाद, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को रोहतक, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को फरीदाबाद, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को भिवानी व गौरव गौतम को जींद की जिम्मेदारी दी गई है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!