खौफनाक साजिश: इस गैंग के गुर्गों ने ईंट भट्टे के पास छुपाएं थे हैंड ग्रेनेड, दूसरे बम की तलाश में जुटी STF

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2026 02:09 PM

sinister plot henchmen hid hand grenades near brick kiln

लाडवा रोड स्थित महादेव मोटर यार्ड वर्कशॉप में स्क्रैप कार से जिंदा ग्रेनेड बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। मामले में एसटीएफ, सीआईडी और पुलिस की संयुक्त जांच जारी है,

शाहाबाद (कुरुक्षेत्र): लाडवा रोड स्थित महादेव मोटर यार्ड वर्कशॉप में स्क्रैप कार से जिंदा ग्रेनेड बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। मामले में एसटीएफ, सीआईडी और पुलिस की संयुक्त जांच जारी है, जबकि पूरे क्षेत्र में सघन निगरानी और अंधाधुंध दबिश की जा रही है। पुलिस जांच का केंद्र अब गुप्ता ईंट भट्टे के पास छिपाएं गए दूसरे ग्रेनेड की तलाश करना और उसे वहां तक छोड़कर जाने वाले नेटवर्क पर टिक गई है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सूर्य प्रताप उर्फ नौनी राणा ने पूछताछ में बताया कि विदेश में बैठे गैंग संचालकों के निर्देश पर दो ग्रेनेड छिपाएं गए थे। इनमें से एक ग्रेनेड उसने स्क्रैप कार में रखा, जबकि दूसरा ग्रेनेड किसी अन्य साथी को ले जाने का आदेश था, जो उससे पहले ही वहां से ले गया था, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इसी कारण सुरक्षा एजेंसियां दूसरे ग्रेनेड की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

सूत्रों के अनुसार यह पूरा नेटवर्क विदेश से संचालित हो रहा था, जिसे अंबाला के सैनी माजरा गांव का रहने वाला गैंगस्टर सागर सैनी और दबखेड़ी गांव का प्रगट सिंह की ओर से चलाया जा रहा था, जो कुख्यात लखबीर सिंह लांडा गैंग से जुड़े हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!