Edited By Isha, Updated: 15 May, 2026 07:23 PM
शहर के पॉश इलाके सेक्टर 9 में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात बदमाश ने बिजली विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी की घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने
कनराल: शहर के पॉश इलाके सेक्टर 9 में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात बदमाश ने बिजली विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी की घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने वारदात को तब अंजाम दिया जब महिला लंच ब्रेक के दौरान ऑफिस से घर लौटी थी।
महिला स्कूटी पर सवार होकर अपने दफ्तर से घर खाना खाने आई थी। जैसे ही महिला ने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की, पीछे से आए एक नकाबपोश बदमाश ने उसके सिर में बेहद करीब से गोली मार दी।परिवार को शुरुआती तौर पर लगा कि महिला स्कूटी से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई है और उसकी मौत हो गई है। लेकिन जब घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो सच सामने आते ही सबके पैरों तले जमीन खिसक गई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश पहले से ही घात लगाकर बैठा था। गोली मारने के बाद हमलावर बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस अब बदमाश की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। पुलिस इसे रंजिश या टार्गेट किलिंग मानकर जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि किसी संभावित दुश्मनी का पता लगाया जा सके।