चुलकाना धाम विवाद सुलझा: अब ये संभालेगे श्री श्याम मंदिर की कमान, हाई कोर्ट में बनी सहमति

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2026 02:17 PM

shrine board to now take charge of shri shyam temple

पानीपत जिले के चुलकाना धाम के प्राचीन श्री श्याम माँदर के प्रबंधन का विवाद का वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में सहमति से समाधान हो गया। हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट में स्पष्ट किया कि मंदिर के

चंडीगढ़/पानीपत: पानीपत जिले के चुलकाना धाम के प्राचीन श्री श्याम माँदर के प्रबंधन का विवाद का वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में सहमति से समाधान हो गया। हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट में स्पष्ट किया कि मंदिर के प्रबंधन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए श्राइन बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसमें याचिकाकर्ता संस्था श्री श्याम मंदिर सेवा समिति का भी एक प्रतिनिधि शामिल होगा।

 जनवरी 2025 में राज्य सरकार ने समालखा स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर के प्रबंधन के लिए श्राइन बोर्ड गठित करने की मंशा जाहिर की थी। श्री श्याम मंदिर सेवा समिति ने 13 जनवरी 2025 को इस सरकारी फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की

सहभागिता प्रभावित हो सकती है। थी। समिति की आशंका थी कि पारंपरिक प्रबंधन व्यवस्था और स्थानीय हरियाणा के महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि विवाद अब आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है।

सरकार ने विश्वास दिलाया कि मंदिर के सुचारु संचालन के लिए श्राइन बोर्ड बनेगा लेकिन इसमें याचिकाकर्ता संस्था की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। याचिकाकर्ता और निजी पक्षों ने भी इस व्यवस्था पर सहमति व्यक्त की।

अदालत ने दोनों पक्षों की सहमति को रिकॉर्ड पर लेते हुए कहा कि जब विवाद का समाधान सौहार्दपूर्ण तरीके से निकल आया है। साथ ही कोर्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार श्राइन बोर्ड का गठन शीघ्र करेगी ताकि मंदिर प्रबंधन को लेकर भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक अस्पष्टता न रहे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!