Edited By Isha, Updated: 15 May, 2026 04:03 PM

हरियाणा के बेबाक नेता और जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद एक बार फिर अपने अनूठे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। रोहतक में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयहिंद घोड़ी पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने कहा
रोहतक: हरियाणा के बेबाक नेता और जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद एक बार फिर अपने अनूठे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। रोहतक में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयहिंद घोड़ी पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने और सादगी अपनाने की जो अपील की है, वे उसका समर्थन करते हैं और खुद उदाहरण पेश करने के लिए वाहन छोड़कर घोड़ी पर आए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयहिंद ने सीधा सवाल दागते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने, विदेश में शादियाँ न करने, स्वदेशी अपनाने और 'वर्क फ्रॉम होम' जैसी अपीलें की हैं। उन्होंने कहा, "मैं इन अपीलों का पालन कर रहा हूँ, लेकिन क्या देश के माननीय भी ऐसा करेंगे?"
प्रधानमंत्री की हालिया अपीलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर देशहित में आम जनता से त्याग और जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की जा रही है, तो देश के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और देश के चारों स्तंभों विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका और मीडिया — को भी आगे आकर उदाहरण पेश करना चाहिए।
जयहिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने, विदेश में शादी न करने, स्वदेशी अपनाने, पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने और “वर्क फ्रॉम होम” जैसी अपीलें की हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इन अपीलों का पालन कर रहे हैं और आज घोड़ी पर बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे ताकि पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया जा सके। प्रधानमंत्री की अपीलों का समर्थन जयहिंद ने मांग की कि मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक अपनी एक साल की सैलरी और पेंशन देशहित में दान करें। उन्होंने कहा कि त्याग सिर्फ आम जनता के भरोसे नहीं