हरियाणा में 590 करोड़ के बैंक फ्रॉड की जांच तेज, CBI ने चंडीगढ़-पंचकूला में 7 ठिकानों पर डाली दबिश; अब तक 16 आरोपी अरेस्ट

Edited By Harman, Updated: 15 May, 2026 01:46 PM

haryana bank fraud cbi raids chandigarh panchkula

हरियाणा में बैंक घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ और पंचकूला में कई जगहों पर छापे मारे और वित्तीय दस्तावेज तथा डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बैंक घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ और पंचकूला में कई जगहों पर छापे मारे और वित्तीय दस्तावेज तथा डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

CBI ने चंडीगढ़-पंचकूला में 7 ठिकानों पर डाली दबिश

एजेंसी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया है। इसने बताया कि 14 मई को आरोपियों के आवास, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, आभूषण विक्रेताओं की दुकानों, सरकारी धन के संदिग्ध लाभार्थियों के परिसर और जांच से जुड़े अन्य निजी ठिकानों समेत सात परिसरों पर एकसाथ छापे मारे गए। बयान में कहा गया, ''छापेमारी के दौरान, धोखाधड़ी और संदिग्ध गबन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेज और चीजें बरामद व जब्त की गईं। इनमें वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य शामिल हैं।'' एजेंसी के अनुसार, अब तक इस मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई ने जांच तेज कर दी है और कई अहम सुरागों की पड़ताल जारी है। 

क्या है पूरा मामला?

यह घोटाला सरकारी फंड के दुरुपयोग से जुड़ा है। आरोप है कि हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों का पैसा (लगभग 590 करोड़ रुपये) फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नाम पर बैंक में जमा कराया गया था, लेकिन बैंक कर्मियों और निजी बिचौलियों ने मिलीभगत कर इस पैसे को फर्जी शेल कंपनियों और सोने की खरीद के जरिए ठिकाने लगा दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!