सावधान! आपका 'जानकार' बनकर खाली हो सकता है खाता... कहीं आप भी न कर बैठे ये गलती

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2026 07:57 PM

retired soldier swindled out of 10 lakhs by imposter posing as nephew

कुरुक्षेत्र पुलिस ने जानकार बनकर 10 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में दो खाताधारक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देश में थाना सा

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र पुलिस ने जानकार बनकर 10 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में दो खाताधारक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र की टीम ने आरोपी जितेन्द्र और अंकित निवासी पिपलानी, जिला भोपाल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 नवंबर 2025 को चकजगातिया निवासी ध्यान सिंह ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं।

शिकायत के अनुसार 6 नवंबर 2025 की सुबह उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका भांजा प्रिंस बताया और कहा कि वह उनके खाते में 9 लाख 80 हजार रुपये भेज रहा है। साथ ही दो दिन बाद 14 लाख रुपये और भेजने की बात कही तथा भारत आने पर रकम वापस लेने की बात कही।

कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल पर 9 लाख 80 हजार रुपये जमा होने का मैसेज आया। इसके बाद आरोपी ने एक बैंक खाता भेजकर उसमें 4 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। आरोपी की बातों में आकर ध्यान सिंह ने उक्त खाते में 4 लाख रुपये भेज दिए।

इसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर कहा कि उसके दोस्त जितेन्द्र को 7 लाख रुपये की जरूरत है। इस पर शिकायतकर्ता ने 7 और 8 नवंबर 2025 को बैंक जाकर 3-3 लाख रुपये आरोपी जितेन्द्र के खाते में जमा करवा दिए। घर लौटने पर जब उन्होंने अपनी बेटी को पूरी बात बताई तो उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला।

मामले में थाना साइबर क्राइम ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 13 मई 2026 को थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, सतबीर सिंह, सिपाही नवीन कुमार और एसपीओ जगजीत सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र और अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जितेन्द्र के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर बूटा सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!