Haryana Smart City Mission: अब 2027 तक चमकेंगे ये 2 जिले...सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2026 04:11 PM

haryana smart cities mission faridabad and karnal to shine by 2027

हरियाणा में स्मार्ट सिटी परियोजना और उसकी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) की अवधि को बढ़ा दिया गया है। 31 मार्च 2027 तक परियोजना को विस्तार दिया गया है ताकि कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कराया जा सके।

चंडीगढ़: हरियाणा में स्मार्ट सिटी परियोजना और उसकी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) की अवधि को बढ़ा दिया गया है। 31 मार्च 2027 तक परियोजना को विस्तार दिया गया है ताकि कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कराया जा सके।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्यस्तरीय उच्चाधि का र प्राप्त संचालन समिति की बैठक = करनाल व फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आदेश दिए कि जो भी कार्य हैं वह निर्धारित समय अवधि के दौरान पूरे किए जाएं।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने बैठक में जानकारी दी कि फरीदाबाद में 916.83 करोड़ रुपये की लागत से कुल 46 में से 32 परियोजनाओं पर काम पूरा हो चुका है। करनाल में करीब 930 करोड़ रुपये की लागत से 122 में से 86 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 23 और करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कार्य पूरा होने पर 83 परियोजनाएं संबंधित एजेंसियों को सौंप दी हैं। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल आदि शामिल रहे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!