हरियाणा स्टेट क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल, अफसरों को सौंपे नए कार्यभार... यहां देखिए पूरी डिटेल

Edited By Isha, Updated: 07 May, 2026 09:10 AM

major reshuffle in haryana state crime branch

हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच (एस.सी.बी.) में कामकाज को और अधिक सुचारू व प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य वितरण किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने इस संबंध में

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच (एस.सी.बी.) में कामकाज को और अधिक सुचारू व प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य वितरण किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के तहत आई.पी.एस. और एच.पी.एस. स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें विशेष यूनिट्स और नोडल जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आई.जी.पी. राकेश कुमार आर्य को गुरुग्राम और रोहतक की एस.सी.बी. यूनिट्स के साथ-साथ स्थापना और कल्याण मामलों की देख-रेख का जिम्मा सौंपा गया है। डी.आई.जी. हामिद अख्तर को को पंचकूला हैडक्वार्टर के साथ हिसार, मधुबन और अंबाला यूनिट्स की कमान दी गई है। साथ ही वह इंटरपोल संपर्क अधिकारी, मानव तस्करी के नोडल ऑफिसर और ड्रग्स सचिवालय से जुड़े मामलों को देखेंगे। डी.आई. जी. वीरेंद्र विज फरीदाबाद, पलवल और नूंह जैसी महत्वपूर्ण यूनिट्स की निगरानी का काम मिला है।

एस.पी. सुनील कुमार को मधुबन, हिसार, जींद, सिरसा और फतेहाबाद यूनिट्स का सुपरविजन सौंपा गया है। एस.पी. राजेश कुमार गुरुग्राम यूनिट के साथ-साथ वह फेक करंसी और सी. बी. आई. इंटरपोल जैसी केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। एस. पी. पूजा डाबला, पंचकूला अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर यूनिट्स के साथ-साथ आंतरिक महिला शिकायत समिति का पीठासीन अधिकारी नियुक्ता किया गया है।

 
आदेश के अनुसार अमित दहिया एच.पी.एस. को रोहतक, झज्जर और दादरी का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा सेवामुक्त अनुभवी अधिकारियों जैसे राजिंद्र सिंह गंजियाल, ब्रिगेडियर संदीप सिंह कश्यप और रवि गंभीर को सलाहकार के तौर पर विभिन्न यूनिट्स में गाइडेंस और डॉग स्क्वायड की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!