Edited By Isha, Updated: 15 May, 2026 09:11 PM

हिसार में शुक्रवार को साउथ बाईपास पर सेक्टर-33 पुलिस नाके के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक चालक जिंदा जल गया।
हिसार(विनोद सैनी): हिसार में शुक्रवार को साउथ बाईपास पर सेक्टर-33 पुलिस नाके के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक चालक जिंदा जल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक पलट गए। हादसे के तुरंत बाद डीजल रिसने से आग तेजी से फैल गई। एक ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। आग की लपटों ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत-बचाव टीमों ने कटर की मदद से ट्रक की बॉडी काटकर चालक का शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रक का केबिन अंदर की ओर बुरी तरह धंस गया था। जिससे चालक उसमें दब गया।
फिलहाल मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ट्रकों में भरे सामान और उनके रूट की जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद मौके पर भारी जाम लग गया, जिसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की।