हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर कल होगा बड़ा फैसला, हड़ताल खत्म होने की जगी उम्मीद

Edited By Ishtpreet Singh, Updated: 12 May, 2026 01:58 PM

administration and the sanitation workers  union will meet in chandigarh tomorro

हरियाणा में पिछले 11 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। प्रदेश के शहरों में कचरे के अंबार और चरमराई स्वच्छता व्यवस्था के बीच, हरियाणा सरकार ने गतिरोध तोड़ने के लिए कर्मचारी संघों को बातचीत की मेज...

चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले 11 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। प्रदेश के शहरों में कचरे के अंबार और चरमराई स्वच्छता व्यवस्था के बीच, हरियाणा सरकार ने गतिरोध तोड़ने के लिए कर्मचारी संघों को बातचीत की मेज पर बुलाया है।

कल, 14 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे, चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल करेंगे। उनके साथ शहरी स्थानीय निकाय (ULB) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासनिक और वित्तीय संभावनाओं की समीक्षा करेंगे।

क्यों हो रही है हड़ताल?
सफाई कर्मचारी अपनी 19-सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उनकी मुख्य मांगों में शामिल हैं कि वर्षों से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।   हाल ही में निकाले गए लगभग 3,500 कर्मचारियों को वापस काम पर लिया जाएं। समान काम के लिए समान वेतन और पुराने बकाया का भुगतान किया जाए। पिछले आंदोलनों के दौरान दर्ज किए गए पुलिस मामलों और चार्जशीट को रद्द की जाए।

शहरों की बदहाल स्थिति
हड़ताल के कारण गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और जींद जैसे प्रमुख शहरों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। सड़कों और मुख्य बाजारों में कूड़े के ढेर लग जाने से दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हालांकि प्रशासन ने वैकल्पिक तौर पर निजी आउटसोर्सिंग एजेंसियों का सहारा लिया है, लेकिन प्रदर्शनकारी कर्मचारियों द्वारा काम रोकने के कारण वे प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।  कर्मचारी नेताओं का कहना है कि यदि कल की वार्ता में उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन समय के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!