यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या.ऑफिस में घुसकर चाकू मारे...साथी दुकानदार के हालत देख उड़े होश

Edited By Isha, Updated: 16 May, 2026 09:41 AM

property dealer murdered in yamunanagar

यमुनानगर में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। फरकपुर से मंडेबर की ओर जाने वाले रोड पर स्थित गणपति प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर कलीराम

यमुनानगर ( सुरेन्द्र मेहता):  यमुनानगर में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। फरकपुर से मंडेबर की ओर जाने वाले रोड पर स्थित गणपति प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर कलीराम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस कई एंगल से जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान गांव हरनौल निवासी करीब 55 से 60 वर्षीय कलीराम के रूप में हुई है, जो गणपति प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय कुछ युवक उसके ऑफिस में पहुंचे और देखते ही देखते उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि कलीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना का पता उस समय चला जब पास के दुकानदार ने ऑफिस के अंदर खून से लथपथ हालत में कलीराम को पड़ा देखा। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि सबूत जुटाए जा सकें।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश, कारोबारी विवाद और पुरानी दुश्मनी जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। कलीराम अपने पीछे तीन शादीशुदा बच्चों का परिवार छोड़ गया है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में भारी रोष और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ दिखाई नहीं दे रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!