भिवानी में दर्दनाक हादसे में 2 भाइयों की गई जान, एक की हफ्ता पहले हुई थी शादी; चीखों से गूंज उठा इलाका

Edited By Harman, Updated: 11 May, 2026 11:44 AM

two brothers lose lives in tragic accident in bhiwani

हरियाणा के भिवानी से दिल को झकझोर कर देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक भयानक घटना में दो युवकों की जान चली गई। वहीं इस घटना ने पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया।

भिवानी : हरियाणा के भिवानी से दिल को झकझोर कर देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक भयानक घटना में दो युवकों की जान चली गई। वहीं इस घटना ने पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना लोहारू क्षेत्र के बिसलवास गांव की है। मृतक की पहचान इंदीवाली निवासी 28 वर्षीय राकेश और उसके मामे का बेटा बिसलवास निवासी 15 वर्षीय योगेश के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राकेश की शादी एक हफ्ता पहले हुई थी और वह अपने मामा के घर भात मोड़ने आया था। कार में  सवार होकर दोनों सिलेंडर भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नीलगाय आ गई। उसी को बचाने के प्रयास में कार को जब मोड़ा तो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद डायल-112 बाढड़ा और लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।  शादी के महज आठवें दिन राकेश की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!