Edited By Isha, Updated: 16 May, 2026 09:57 AM

कैथल के गांव खरोड़ी की पंचायत भूमि को फर्जी किसानों के नाम पर दिखाकर मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना में पंजीकृत करने के कथित फर्जीवाड़े पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है।
डेस्क: कैथल के गांव खरोड़ी की पंचायत भूमि को फर्जी किसानों के नाम पर दिखाकर मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना में पंजीकृत करने के कथित फर्जीवाड़े पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है।
हाईकोर्ट ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गुरमीत सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए आरोप लगाया था कि गांव की पंचायत भूमि को कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से अपने नाम पर मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल में पंजीकृत करवा लिया है। यह योजना किसानों की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित सरकारी लाभ देने के लिए बनाई गई थी लेकिन इस व्यवस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में सीएम विंडो और जिला प्रशासन सहित विभिन्न अधिकारियों को शिकायत दीं लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। अदालत में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से इस प्रकरण में 21 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट पेश की गई थी।