590 करोड़ के बैंक घोटाले में 7 ठिकानों पर सी.बी.आई. की छापेमारी, बैंक लॉकर खंगाला

Edited By Manisha rana, Updated: 16 May, 2026 09:27 AM

cbi raids 7 locations in connection with rs 590 crore bank scam

हरियाणा के चर्चित आई.डी.एफ.सी. और ए.यू. स्मॉल फाइनैंस बैंक से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपए के घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने चंडीगढ़ और पंचकूला में 7 स्थानों पर छापेमारी की।

चंडीगढ़ : हरियाणा के चर्चित आई.डी.एफ.सी. और ए.यू. स्मॉल फाइनैंस बैंक से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपए के घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने चंडीगढ़ और पंचकूला में 7 स्थानों पर छापेमारी की। सी.बी.आई. ने जिन 7 स्थानों पर तलाशी ली उनमें आरोपियों के आवास, ज्वैलर्स के शोरूम, सरकारी धन के कथित लाभार्थियों के परिसर और जांच से जुड़े अन्य निजी संस्थान शामिल हैं। सी.बी.आई. ने यह कार्रवाई 14 मई की शाम को की जिसकी जानकारी एजेंसी ने खुद आधिकारिक रूप से जारी की है। 

तलाशी दौरान एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। बता दें कि यह घोटाला हरियाणा के कई सरकारी विभागों से जुड़ा बताया जा रहा है जिनमें पंचायत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बिजली विभाग और पंचकूला नगर निगम शामिल हैं। इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही इस मामले में सी.बी.आई. ने हरियाणा के 5 वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 17-ए के तहत जांच की अनुमति मांगी थी जिसे सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। सी.बी.आई. ने कहा कि जल्द आई.ए.एस. अफसरों से भी पूछताछ की जाएगी।

17-ए की मंजूरी से ब्यूरोक्रेसी में बढ़ी हलचल
इस घोटाले में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सी. एम. के आदेशों पर ही पहले ए सी बी और बाद में सी बी आई जांच शुरूकरवाई गई। अब 17-ए की मंजूरी देकर सरकार ने संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी रतर पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी। 5 वरिष्ठ आई ए. एस अधिकारियों के खिलाफ पूछताछ की अनुमति मिलजे के बाद हरियाणा की नौकरशाही में हलचल तेज हो गई है। सी.बी आई संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर कई नए खुलासे कर सकती है। बताया गया कि जांच एजेंसियों को गिरफ्तार आरोपियों के बयानों, दस्तावेजों, फाइल मूवमेंट और कथित ऑडियो/डिजिटल रिकॉर्डिंग में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम मिलजे का दावा किया जा रहा है। सूत्रों अनुसार, रिकॉर्डिंग में फंड ट्रांसफर, बैंक खातों का संचालन और कार्रवाई से बचने के तरीके जैसे विषयों पर बातचीत के संकेत मिले हैं। सी बी आई इन रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच करवा रही है।

ये हैं बैंक से जुड़े घोटाले के मुख्य किरदार
घोटाले के मुख्य किरदारों में आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक की सैक्टर-32, चंडीगढ़ शाखा का पूर्व मैनेजर रिभव ऋषि है। बाद में इसने ए.यू. स्मॉल फाइनेंस बैंक ज्वाइन कर लिया था। इसे इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। इसने फर्जी कम्पनियों के नाम पर खाते खुलवाकर सरकारी धन को वहां डायवर्ट करने की साजिश रची। दूसरे नंबर पर अभय है जो बैंक में पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर था। इसने अगस्त 2025 में इस्तीफा दे दिया था। जांच अनुसार, अभय और रिभव ने मिलकर फर्जी चैक और भुगतान निर्देशों के जरिए करोड़ों रुपए की हेराफेरी की। वहीं जांच में निजी कम्पनियों के संचालक (पैसा प्राप्त करने वाले) के तौर पर स्वाति सिंगला का नाम आया। यह आरोपी अभय की पत्नी है। वह स्वास्तिक देश प्रोजैक्ट्स नामक कम्पनी की मालकिन है (करीब 75 फीसदी हिस्सेदारी)।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!