Edited By Isha, Updated: 17 Mar, 2026 11:40 AM

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पुलिस के 5500 पदों के अलावा अलग-अलग पदों के लिए इस वर्ष निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन किए थे वह त्रुटियां दूर करा सकेंगे। साथ ही जो किन्हीं
चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पुलिस के 5500 पदों के अलावा अलग-अलग पदों के लिए इस वर्ष निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन किए थे वह त्रुटियां दूर करा सकेंगे। साथ ही जो किन्हीं कारणों से आवेदन से वंचित रह गए थे वह दोबारा आवेदन कर सकेंगे। इन पदों की संख्या करीब 12 हजार है।
एचएसएससी अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत ब्योरा जैसे नाम, लिंग, जन्म तिथि, पिता या माता का नाम में कोई त्रुटि है तो उसे ठीक करा सकते हैं। इसके अलावा श्रेणी जैसे दिव्यांग, पूर्व सैनिक आदि श्रेणी को लेकर आवेदन में कोई गलतियां रह गई हैं वह भी ठीक करा सकते हैं। योग्यता और अनुभव, आवेदन किए गए पद और फोटो-हस्ताक्षर से संबंधित त्रुटियों को दूर करा सकते हैं।
फॉरेस्टर, स्टेनो, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में भर्ती को लेकर निकाले गए पदों के लिए दोबारा आवेदन का मौका दिया गया है। जो अभ्यर्थी संबंधित पदों के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें त्रुटियां दूर कराने का मौका मिलेगा। आयोग के अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि उम्मीदवारों की मांग पर आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा में संशोधन संबंधित सरकारी निर्देशों पर विचार किया गया। अब ईडब्ल्यूएस के लिए वार्षिक आय सीमा 8 लाख रुपये है।