शौक और नशे के लिए बने 'चोर': बिजली की तारें और मशीनों को निशाना बनाने वाले 6 गिरफ्तार...12 वारदातों का खुलासा

Edited By Isha, Updated: 17 Mar, 2026 10:21 AM

6 arrested for targeting electrical wires and machinery

पानीपत पुलिस की CIA-2 यूनिट ने जिले में सक्रिय चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर गिरोहों के 6 सदस्यों को दबोचा है।

पानीपत(सचिन): पानीपत पुलिस की CIA-2 यूनिट ने जिले में सक्रिय चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर गिरोहों के 6 सदस्यों को दबोचा है। इन गिरफ्तारियों से जिले में हुई चोरी की कुल 12 वारदातों का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।


पहले गिरोह के रूप में पुलिस ने गोहाना रोड से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव नारायणा निवासी योगेश, वकील, तिलक और अंकित के रूप में हुई है। पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है।

CIA-2 प्रभारी ने बताया कि ये आरोपी मतलौडा थाना क्षेत्र के खेतों को निशाना बनाते थे। वहां से बिजली की तारें और मोटर चोरी कर कबाड़ियों को बेच देते थे। पूछताछ में सामने आया कि ये युवक किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध की राह पर चले थे। इनसे 6 वारदातों का खुलासा हुआ है। वहीं, दूसरे गिरोह में पुलिस ने तेजपाल और बिट्टू नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बाइक पर सवार होकर निकलते थे और रास्ते में पड़ने वाली किसी भी फैक्ट्री की रेकी कर वहां मशीनरी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर देते थे।

पुलिस को इनके पास से चोरी की गई होल मशीन, एक बाइक और शटर काटने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक 'जुगाड़' बरामद हुआ है। जांच में खुलासा हुआ कि ये दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए फैक्ट्रियों में सेंधमारी करते थे। इनसे भी चोरी की 6 वारदातों का पता चला है।
 
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया कि आरोपी वारदातों को अंजाम देने के लिए कभी-कभी 'सेल्फ-ड्राइव' (किराए की) गाड़ियां भी लेते थे ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें। दोनों गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने संगठित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!