तारीफेकाबिल: कतर से LPG गैस लाने में जुटे फतेहाबाद के 2 ऑफिसर, दोनों मर्चेंट नेवी में हैं तैनात

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Mar, 2026 01:12 PM

two fatehabad officials are busy bringing lpg gas from qatar

देश में एल.पी.जी. आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के प्रयासों के बीच हरियाणा के फतेहाबाद जिले के 2 युवकों का भी अहम योगदान सामने आया है। जिले के गांव कुम्हारिया और सरवरपुर के 2 युवक मर्चेंट नेवी में अधिकारी के रूप में तैनात हैं।

फतेहाबाद : देश में एल.पी.जी. आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के प्रयासों के बीच हरियाणा के फतेहाबाद जिले के 2 युवकों का भी अहम योगदान सामने आया है। जिले के गांव कुम्हारिया और सरवरपुर के 2 युवक मर्चेंट नेवी में अधिकारी के रूप में तैनात हैं। ये दोनों उन जहाजों पर तैनात हैं जो ईरान से एल.पी.जी. लेकर भारत की ओर आ रहे हैं।

जानकारी अनुसार युद्ध प्रभावित होर्मुज मार्ग से भारतीय ध्वज वाले 2 जहाज शिवालिक और नंदा देवी शनिवार सुबह सुरक्षित गुजर गए। इन जहाजों में कुल 92,700 टन एल.पी.जी. लदी हुई है। दोनों जहाज अब गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं और इनके 16-17 मार्च तक भारत पहुंचने की संभावना है। गांव कुम्हारिया के कृष्ण गोदारा मर्चेंट नेवी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और वे गैस लेकर भारत आ रहे जहाज नंदा देवी पर तैनात हैं। गांव सरवरपुर के अनिल भांबू भी मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं और शिवालिक जहाज पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!