Haryana: झज्जर में कृषि मंत्री के काफिले के सामने आई महिला, पीड़िता ने रोते-रोते सुनाई 14 साल की आपबीती

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Mar, 2026 02:52 PM

woman came in front of the agriculture minister car in jhajjar

झज्जर के लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में बुधवार को आयोजित परिवेदना समिति की बैठक के बाद एक भावुक और चिंताजनक दृश्य सामने आया।

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर के लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में बुधवार को आयोजित परिवेदना समिति की बैठक के बाद एक भावुक और चिंताजनक दृश्य सामने आया। बैठक लेने पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना होने लगे,तभी अचानक एक महिला रोते हुए उनके काफिले के सामने आ गई। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को वहां से हटाकर मंत्री से मिलवाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

मंत्री से मुलाकात के दौरान महिला ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि वह जगपति पत्नी सुखबीर, मूल निवासी गांव मांडोठी तथा वर्तमान में नांगलोई की निवासी है। महिला के अनुसार उसने साल 2011 में झज्जर शहर निवासी देवेंद्र से गुरुग्राम रोड पर 300 गज का प्लॉट 7 लाख 50 हजार रुपये में खरीदा था। इस दौरान पूरा भुगतान कर एग्रीमेंट भी करवाया गया था। इसके बाद वर्ष 2013 में प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए उससे जरूरी दस्तावेज भी ले लिए गए, लेकिन आज तक रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। 

पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले 14 वर्षों से लगातार अधिकारियों और थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। उसने बताया कि जब भी वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने जाती है, तो उसे बुलाने के बजाय उल्टा धमकाकर भेज दिया जाता है। महिला ने कहा कि उसने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई,लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यहां तक कि मंत्री से मिलने के बाद भी उसे कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!