Haryana : इस अस्पताल में 16 अप्रैल से बदलेगी OPD की टाइमिंग, चैक करें अगले 6 महीनों का नया शेड्यूल...

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Mar, 2026 03:05 PM

haryana opd timings to change at this hospital from april 16 check the new sch

हरियाणा के इस सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी (आउट पेशेंट विभाग) के समय में बदलाव

हरियाणा डेस्क : बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी (आउट पेशेंट विभाग) के समय में बदलाव किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब 16 अप्रैल से ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। वहीं, ओपीडी कार्ड दोपहर 1 बजे तक ही बनाए जाएंगे।

बता दें कि अभी तक ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था, लेकिन गर्मी के मौसम को देखते हुए अगले 6 महीनों के लिए यह नया शेड्यूल लागू किया जा रहा है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय देशवाल ने बताया कि इस बदलाव को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हर साल मौसम के अनुसार दो बार ओपीडी का समय बदला जाता है, एक बार गर्मियों की शुरुआत में और दूसरी बार सर्दियों में।

ओपीडी समय के बाद भी मरीजों के इलाज की सुविधा जारी रहेगी। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। पूर्व में छुट्टी के दिनों में इमरजेंसी में दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की गई थी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हालांकि, कई मरीजों ने सुझाव दिया है कि यह व्यवस्था केवल छुट्टियों तक सीमित न रहकर रविवार और रात के समय भी लागू होनी चाहिए। उनका मानना है कि जब ओपीडी बंद रहती है, तब इमरजेंसी वार्ड में कम से कम दो डॉक्टरों की तैनाती पूरे दिन रहनी चाहिए, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!