Haryana: बेटियों की शादी पर पहले मिलेंगे सिलेंडर, गैस की कमी के बीच सरकार का बड़ा फैसला, जिलों में बनाई कमेटी

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Mar, 2026 09:48 AM

haryana cylinders will be given on the marriage of daughters

हरियाणा में एल. पी. जी. गैस सिलैंडरों की किल्लत को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों जैसी जरूरी संस्थाओं में गैस की सप्लाई किसी भी हाल...

चंडीगढ़ : हरियाणा में एल. पी. जी. गैस सिलैंडरों की किल्लत को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों जैसी जरूरी संस्थाओं में गैस की सप्लाई किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए राज्य सरकार ने हर जिले में उपायुक्त (डी.सी.) की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी जिले में कॉमर्शियल एल.पी. जी. गैस की उपलब्धता की समीक्षा करेगी और जरूरत के अनुसार प्राथमिकता तय करेगी। कमेटी में जिले के पुलिस अधीक्षक (एस.पी.), चीफ मैडीकल ऑफिसर (सी.एम.ओ.) और जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.) को सदस्य बनाया गया है, जबकि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डी.एफ. एस.सी.) को इसका सचिव नियुक्त किया गया है।

डी. एफ. एस. सी. रोजाना यह भी सुनिश्चित करेंगे कि तेल कंपनियां समय पर गैस की सप्लाई कर रही हैं या नहीं, ताकि जिले में कम से कम 20 प्रतिशत गैस का रिजर्व स्टॉक बना रहे। सरकार ने आदेश में यह भी कहा है कि जिन परिवारों में शादी समारोह हैं, उन्हें जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। खास तौर पर बेटियों की शादी वाले परिवारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शादी समारोह में किसी तरह की परेशानी न हो।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!