Harassment case: बढ़ सकती हैं पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें, मामले में 11 मई को आएगा बड़ा फैसला

Edited By Isha, Updated: 30 Apr, 2026 09:55 AM

sandeep singh case court to deliver verdict on adding charges on the 11th

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह से जुड़े छेड़छाड़ मामले में आरोप बढ़ाने की मांग पर जिला अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब इस मामले में 11 मई को अपना निर्णय सुनाएगी।

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह से जुड़े छेड़छाड़ मामले में आरोप बढ़ाने की मांग पर जिला अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब इस मामले में 11 मई को अपना निर्णय सुनाएगी।

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने चंडीगढ़ पुलिस की उस अर्जी का विरोध किया जिसमें आईपीसी की धारा 376 और 511 (दुष्कर्म के प्रयास) जोड़ने की मांग की गई है। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि इसी प्रकार की अर्जी पहले भी अदालत खारिज कर चुकी है इसलिए इसे भी निरस्त किया जाना चाहिए। वहीं सरकारी वकील अनिल कुमार ने आरोपों में संशोधन कर मामले को सेशंस कोर्ट भेजने की मांग की। उनका कहना था कि पीड़िता के बयानों से दुष्कर्म के प्रयास का मामला बनता है।

हरियाणा की एक महिला जूनियर कोच ने संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस आधार पर 31 दिसंबर 2022 को चंडीगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!