हरियाणा में आंधी-बारिश का डबल अटैक,11 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'...60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Edited By Isha, Updated: 29 Apr, 2026 10:18 AM

double whammy of storms and rain in haryana

हरियाणा में बुधवार को भी मौसम खराब है। सुबह फरीदाबाद, नारनौल और पलवल में बारिश हुई। सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार के आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है।

डेस्क:  हरियाणा में बुधवार को भी मौसम खराब है। सुबह फरीदाबाद, नारनौल और पलवल में बारिश हुई। सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार के आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है। पिछले दो दिनों से मौसम में हुए बदलाव के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

बीते दिन सबसे अधिक तापमान रोहतक में 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में 2.1 से 5.4 डिग्री तक तापमान गिरा है। हालांकि आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। हिसार और सिरसा में रात को कई घंटे बत्ती गुल रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज 11 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूह में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक का अनुमान है।

 
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 3 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। रोहतक में सबसे ज्यादा पारा 41.3°C दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 41.0°C और नारनौल में 40.0°C दर्ज किया गया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!