नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था 'विश्वास' केंद्र, CM फ्लाइंग की रेड में खुली पोल...रिकॉर्ड में मिली भारी गड़बड़ी!

Edited By Isha, Updated: 30 Apr, 2026 07:49 AM

vishwas  center flouted rules exposed during cm flying squad raid

नशा मुक्ति केंद्रों में नियमों की अनदेखी और अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते (CM फ्लाइंग) ने हांसी के भिवानी रोड स्थित 'विश्वास नशा मुक्ति केंद्र' पर अचानक छापेमारी की।

हांसी(संदीप सैनी): नशा मुक्ति केंद्रों में नियमों की अनदेखी और अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते (CM फ्लाइंग) ने हांसी के भिवानी रोड स्थित 'विश्वास नशा मुक्ति केंद्र' पर अचानक छापेमारी की। घंटों चली इस जांच में केंद्र के रिकॉर्ड और संचालन में कई बड़ी अनियमितताएं और खामियां पाई गई हैं।  सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पवन कुमार और एएसआई कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। जांच की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुरेंद्र सरोहा और ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. अजय को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने केंद्र में दाखिल होते ही सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया।

PunjabKesari
डॉ. सुरेंद्र सरोहा ने बताया कि केंद्र ने अपना मूल स्थान बदल लिया था। हालांकि इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, जो नियमों का उल्लंघन है। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. अजय ने पाया कि दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर सही तरीके से मेंटेन नहीं किया गया था। दवाइयों के आने और उनके उपयोग का रिकॉर्ड अधूरा मिला, जिसे विभाग ने गंभीर लापरवाही माना है।

टीम ने मौके पर ही विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट हिसार के सीएमओ (CMO) कार्यालय और चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय को भेजी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि उच्च स्तर से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर केंद्र के खिलाफ आगामी कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस छापेमारी के बाद हांसी और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे अन्य नशा मुक्ति केंद्रों के संचालकों में भी खौफ का माहौल है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मरीजों के स्वास्थ्य और दवाइयों के रिकॉर्ड के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!