सरकार के प्रगतिशील कदमों का लगातार विरोध करती रही है कांग्रेस : खेल मंत्री गौरव गौतम

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Apr, 2026 07:07 PM

congress has been continuously opposing the progressive steps of the government

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस द्वारा किए गए बॉयकॉट को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस द्वारा किए गए बॉयकॉट को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपने महिला विरोधी रवैये को उजागर किया है। नारी शक्ति वंदन विधेयक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी कांग्रेस ने विधानसभा में विरोध का रास्ता अपनाया, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति गंभीर नहीं है।

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों की बात केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए करती है, जबकि वास्तविकता में वह महिला सशक्तिकरण के हर प्रयास का विरोध करती रही है। उन्होंने बताया कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का ऐतिहासिक कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उठाया, लेकिन कांग्रेस ने इसका भी समर्थन नहीं किया।

उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी महिलाओं को समान अधिकार देने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस हर बार इस विषय पर विरोधाभासी रुख अपनाती रही है। एक ओर वह संविधान की दुहाई देती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को अधिकार देने वाले विधेयकों का विरोध करती है।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को समाज में मजबूत और निर्णायक भूमिका देने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संसद में की गई गलती को सुधारने का मौका विधानसभा में था, लेकिन कांग्रेस ने उसे भी गंवा दिया। 

उन्होंने आगे कहा कि तीन तलाक, धारा 370, जनधन योजना और डिजिटल इंडिया जैसे कई महत्वपूर्ण फैसलों का भी कांग्रेस ने विरोध किया है, जो उसकी विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के हित में भी एक महत्वपूर्ण बिल पेश किया है, जिससे उन्हें प्रमोशन में बड़ा लाभ मिलेगा। यह कदम कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम पहल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                     

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!