Annual Examination Results: इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 5.21 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

Edited By Isha, Updated: 27 Apr, 2026 10:05 AM

class 10 and 12 results to be released in the second week of may board chairman

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं और 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। इसके लिए इस समय विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग की जा रही है। बोर्ड चे

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं और 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। इसके लिए इस समय विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग की जा रही है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा का कहना है कि 2 मई तक मार्किंग का काम खत्म हो जाएगा। इसके बाद उसकी जांच व नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया की जाएगी। 

इसके बाद मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित होगा। वहीं स्नातक संकायों के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उसके बाद 10वीं का घोषित होगा। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 12 से 15 मई के बीच 12वीं का रिजल्ट आऊट होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाओं में करीब 5 लाख 21 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 10वीं के 2,78,334 विद्यार्थी और 12वीं के 2,43,461 विद्यार्थी शामिल हैं।

 इसलिए बोर्ड की ओर से इस समय से ही इन परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड चेयरमैन अनुसार इस बार बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में नकल के मात्र 300 केस बने हैं। नूंह में सबसे ज्यादा 74 नकल के केस बने हैं। कई जिले तो ऐसे है जहां एक भी केस नहीं बना। इनमें यमुनानगर व अम्बाला शामिल हैं। कुरुक्षेत्र व फरीदाबाद ऐसे जिले हैं जहां नकल का केवल 1-1 केस बना। कैथल में 4 केस तो पंचकूला में 3 केस बने। सिरसा, हिसार व फतेहाबाद में 2-2 केस बने हैं। इसलिए यह अपने आप में बड़ी बात है। नकल के केसों की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!