BBMB नियमों पर घमासान: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने विपक्ष को घेरा, बोले- 'मुद्दाविहीन राजनीति कर रही कांग्रेस'

Edited By Isha, Updated: 15 Apr, 2026 03:08 PM

ruckus over bbmb rules cabinet minister ranbir gangwa attacks opposition

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में केंद्र सरकार द्वारा अधिकारियों की नियुक्ति के नए नोटिफिकेशन को लेकर हरियाणा में सियासी पारा चढ़ गया है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इस मामले में विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे...

चंडीगढ़(धरणी): भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में केंद्र सरकार द्वारा अधिकारियों की नियुक्ति के नए नोटिफिकेशन को लेकर हरियाणा में सियासी पारा चढ़ गया है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इस मामले में विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केंद्र का एक प्रशासनिक और सही कदम बताया है।

कैबिनेट मंत्री गंगवा ने स्पष्ट किया कि बीबीएमबी के नियमों में जो बदलाव किए गए हैं, उससे किसी राज्य के हितों को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन पूरी तरह सही है। बंटवारा पहले ही हो चुका है और अधिकारी किसी राज्य के नहीं बल्कि सरकार के होते हैं। सरकार का काम नीतिगत फैसलों को लागू करना है, जो पहले से ही प्रक्रिया में हैं। विपक्ष के पास आज कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे विवाद पैदा कर रहे हैं।"

कांग्रेस की गुटबाजी पर बड़ा प्रहार
आगामी चुनावों और कांग्रेस की चुनौती के सवाल पर गंगवा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस एक राजनीतिक दल की तरह नहीं, बल्कि 'बंटे हुए कुनबों' की तरह काम कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा गुट, शैलजा गुट और सुरजेवाला गुट के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है।

आगामी चुनावों के लिए बीजेपी की हुंकार
रणबीर गंगवा ने आगामी नगर निगम और परिषद चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर छोटे-बड़े चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ती है। जनता सरकार की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर अटूट विश्वास रखती है। आगामी चुनावों में भाजपा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर पहले से ज्यादा मतों से जीत हासिल करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!