रिश्ते शर्मसार: ननदोई ने नशीला पेय पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल

Edited By Isha, Updated: 28 Apr, 2026 08:18 AM

brother in law rapes woman after spiking her drink

क्षेत्र में एक है, महिला के साथ उसके ननदोई द्वारा दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपनी ससुराल से मायके

खरखौदा: क्षेत्र में एक है, महिला के साथ उसके ननदोई द्वारा दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपनी ससुराल से मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसके ननदोई ने उसे कागजात पर हस्ताक्षर करने के बहाने खरखौदा बुलाया और उसे एक होटल में ले गया जहां उसने नशीला पेय पिला दिया। महिला कि के बेहोश होने पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश आने पर उसे घटना का पता चला।

महिला का आरोप है कि इसके बाद उसको ब्लैकमेल करके बार-बार बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी गई। बार-बार की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जगबीर के रूप में हुई है। जगबीर के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देने और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मैडीकल परीक्षण करवाया है और कोर्ट में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!