गौरव गौतम ने खेल चिंतन शिविर में किया हरियाणा का प्रतिनिधित्व, शिविर में सभी राज्यों के खेल मंत्रियों ने लिया भाग

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Apr, 2026 07:03 PM

gaurav gautam represented haryana in the sports chintan shivir sports ministers

खेल मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा खेलों पर आधारित तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कश्मीर घाटी के श्रीनगर में

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): खेल मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा खेलों पर आधारित तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कश्मीर घाटी के श्रीनगर में किया गया जहाँ देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। यह शिविर केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडवीय और राज्य मंत्री रक्षा खड़के की अध्यक्षता में खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया।

हरियाणा प्रदेश की और से प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मामलों के मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा सरकार का प्रतिनिधित्व किया जिसमे उन्होंने "Clean and Safe Sports" विषय पर सभी राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों को संबोधित किया। इस बाते में बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की ढाई प्रतिशत आबादी का हरियाणा राज्य पचास फ़ीसद से अधिक पदक जीत रहा है इसके मुख्य कारण हमारे खिलाड़ियों की लगन और मेहनत के साथ साथ राज्य की खेल नीतियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। क्लीन स्पोर्ट्स के लिए हरियाणा का खिलाड़ी सदा जागरूक रहा है।
 

हमारा सदेव से ही "देशां म देश हरियाणा जित दूध दही का खाना" सलोगन रहा है। हमारा खिलाड़ी हमेशा ड्रग और नशे से दूर और समाज में स्वस्थ जीवन का प्रयाय रहा है। परंतु इस विषय पर उन्होंने सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को दस से बारह वर्ष की आयु से ही खिलाड़ियों को डोप के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया की खेलों के सभी स्टेकहोल्डर को मिल कर खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थ सप्लाई करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने की जरूरत है। 

हरियाणा की ओलंपिक के लिए तैयारियों के बारे में बताते हुए का खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा मिशन ओलंपिक-2036: विजयीभव: के रूप में देश की पहली दस वर्षीय स्कीम लेकर आ रहा है जिसमें हरियाणा के एक हजार से ज़्यादा खिलाड़ी ओलंपिक के लिए तैयार होंगे जिनमें से हरियाणा साल 2036 में कम से कम 36 पदक जीत कर देश की झोली में डालेगा।

दूसरे सभी राज्यों के लिए किया 7 से 70 पदक जीतने का आह्वान:
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने सभी राज्यों को संबोधित करते हुए खेल मंत्रियों को साल 2036 में कम से कम देश की और से 70 पदक जीतने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि आइये हम सब मिलकर टोक्यो ओलंपिक में देश द्वारा जीते 7 पदकों को साल 2036 में 70 तक पहुँचाने का लक्ष्य रखें।

हरियाणा की खेल पॉलिसी पर बनी शोर्ट फ़िल्म ने जीता सबका दिल:
तीन दिवसीय इस खेल मंथन कार्यक्रम के आख़िरी दिन हरियाणा द्वारा खेल पॉलिसी पर विशेष शोर्ट फ़िल्म सभी मंत्रियों और अधिकारियों को दिखाई गई जिसमे हरियाणा की खेल नर्सरियों से लेकर, खिलाड़ी बीमा योजना, कैश अवार्ड पालिसी , खिलाड़ी नौकरी कोटा और भविष्य की खेल योजनाओं पर विशेष रूप से एनी राज्यों को जागरूक किया गया। इस विशेष प्रस्तुति ने सभी राज्यों के साथ साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज हरियाणा की खेल प्रतिभाओं की भांति सभी राज्यों को केंद्र सरकार के समन्वय के साथ अपनी खेल नीतियों पर काम करने की आवश्यकता है।

शिविर में ही भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा
देशभर से पहुंचे केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित सभी प्रदेशों के खेल मंत्री और अधिकारिओं द्वारा नई खेल नीति-2025 के अनुसार भविष्य में काम करने की आवश्यकताओं पर ज़ोर दिया गया और सुनिश्चित किया गया कि जल्द ही सभी राज्य भारत सरकार की खेल नीति और स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट के अनुसार ही अपने खेल और खिलाड़ियों के विकास पर काम करेंगे। इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने केंद्र सरकार, खेल मंत्रालय और पूरी टीम को इस सफल आयोजन की बधाई दी।

  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!