Yamunanagar. के टायर प्लांट में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने बाहर निकल कर बचाई जान... 16 गाड़ियों ने पाया काबू

Edited By Isha, Updated: 26 Apr, 2026 10:48 AM

a massive fire broke out at a tyre plant in yamunanagar

यमुनानगर के मानकपुर इंडस्ट्रीज क्षेत्र में टायर के गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग आज तड़के करीब 3 बजे लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर के मानकपुर इंडस्ट्रीज क्षेत्र में टायर के गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग आज तड़के करीब 3 बजे लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा।

मानकपुर इंडस्ट्रीज के पास स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री 21 तारीख से बंद थी और ठेकेदार व ऑपरेटर बाहर गए हुए थे। मौके पर केवल कुछ मजदूर मौजूद थे।

गोदाम में टायर और तेल के टैंक रखे हुए थे, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो सकती है, क्योंकि फैक्ट्री बंद थी और अंदर कोई काम नहीं चल रहा था।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 15 से 16 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर से पहुंचीं, जिससे आग और फैल गई। वहीं मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन गोदाम में रखा भारी मात्रा में टायर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। शुरुआती तौर पर करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!