ममता हुई शर्मसार ! छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Apr, 2026 03:04 PM

mamata shamed mother kills innocent child after giving birth to sixth

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में नाले से डेढ़ साल की बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने

फरीदाबाद : फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में नाले से डेढ़ साल की बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार बच्ची को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी खुद की मां ने ही जिंदा नाले में फेंक दिया था, जिससे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस को इस मामले में एक अहम सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। फुटेज में महिला बच्ची को गोद में लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन कुछ समय बाद जब वह वापस लौटती है तो बच्ची उसकी गोद में नहीं होती। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

दरअसल तीन दिन पहले धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच से गुजरने वाले बुढ़िया नाला में एक बच्ची का शव लोहे के जाल में फंसा मिला था। दो स्कूली बच्चों ने सबसे पहले शव को देखा और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बच्ची परिवार में छठे नंबर की बेटी थी और उससे पहले उसकी पांच बहनें हैं। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                     

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!