Edited By Isha, Updated: 21 Apr, 2026 05:42 PM

हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) ने 41 पंजीकृत खेल संगठनों की सूची जारी की है। इन संगठनों के जरिए खेलने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सुविधाएं व पुरस्कार मिलेंगे। ये सभी खेल संगठन भारतीय ओलंपिक
चंडीगढ़: हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) ने 41 पंजीकृत खेल संगठनों की सूची जारी की है। इन संगठनों के जरिए खेलने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सुविधाएं व पुरस्कार मिलेंगे। ये सभी खेल संगठन भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से पंजीकृत है। अपंजीकृत खेल संगठनों के माध्यम से प्रतियोगिताओं में खेलने के प्रति खिलाड़ियों को सजग करने के लिए एचओए ने यह कदम उठाया है।
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के सहसचिव रविंदर पन्नू ने बताया कि आधिकारिक तौर पर सभी खेल संगठनो और वरिष्ठ खिलाड़ियों को सूची जारी करने के साथ एचओए की अधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। दरअसल, बॉडी बिल्डिंग संगठन, पॉवर लिफ्टिंग और स्केटिंग संगठन पंजीकृत नहीं है। इन खेलों से संबंधित प्रतियोगिताओं में खेलने वाले खिलाड़ियों को कोई सरकार लाभ, सुविधा या पुरस्कार नहीं मिलेगा।
क्यों पड़ी इस सूची की जरूरत?
HOA के सहसचिव रविंदर पन्नू ने बताया कि कई खिलाड़ी अनजाने में उन संगठनों के माध्यम से प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं जो भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) से मान्यता प्राप्त नहीं हैं। ऐसे में कड़ी मेहनत और पदक जीतने के बावजूद, इन खिलाड़ियों को "अपंजीकृत" श्रेणी में होने के कारण ग्रेडेशन सर्टिफिकेट और सरकारी लाभों से वंचित रहना पड़ता है।