अब Haryana में भी घुलेगी अमृतसर के मेवों की मिठास, अमृतसर के व्यापारियों ने की CM सैनी से मुलाकात

Edited By Isha, Updated: 25 Apr, 2026 08:02 PM

traders from amritsar meet with cm saini

पंजाब के अमृतसर स्थित मजीठ मंडी के व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात संत कबीर कुटीर आवास पर हुई।

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर स्थित मजीठ मंडी के व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात संत कबीर कुटीर आवास पर हुई। इस अवसर पर, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने व्यापार के विस्तार और हरियाणा में निवेश की संभावनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान, अमृतसर की मजीठ मंडी के व्यापारियों द्वारा सूखे मेवों के थोक व्यापार का विस्तार सोनीपत तक करने का एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उसे मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

अमृतसर से आए सभी व्यापारियों का हरियाणा में स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (व्यापार करने में आसानी) के सिद्धांत पर काम कर रही है, जिससे व्यापारियों के लिए पारदर्शी, सरल और सुगम प्रक्रियाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा देश के एक प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभर रहा है, जहाँ निवेश के लिए एक अनुकूल माहौल उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि अमृतसर के अलावा, दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों जैसे खारी बावली और भागीरथ पैलेस के विस्तार को भी राय (सोनीपत) क्षेत्र में मंजूरी दे दी गई है, जिसके चलते इस क्षेत्र को एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार हर कदम पर व्यापारियों के साथ खड़ी है और राज्य में निवेश करने वाले प्रत्येक उद्यमी को पूर्ण सहयोग और सुरक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और उद्योग के मुख्य समन्वयक श्री सुनील शर्मा भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!