शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक घटना ; ड्यूटी के दौरान नशे में शिक्षक...विरोध करने पर प्रिंसिपल पर फेंकी शराब

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Apr, 2026 03:14 PM

a shameful incident at the temple of education a drunk teacher on duty  threw

फरीदाबाद के गांव सोतई स्थित गर्वनमेंट हाई स्कूल में स्कूल प्रिंसिपल को पीटी टीचर और लैब अस्टैंट को स्कूल टाइम के दौरान

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के गांव सोतई स्थित गर्वनमेंट हाई स्कूल में स्कूल प्रिंसिपल को पीटी टीचर और लैब अस्टैंट को स्कूल टाइम के दौरान शराब पीने से रोकना मंहगा पड गया। लैब अस्टैंट ने शराब से भरी आधी बोतल प्रिंसिपल के ऊपर खाली कर दी। मामले की शिकायत सदर थाना बल्लभगढ़ पुलिस और शिक्षा विभाग को दी गई है। दूसरी तरफ स्कूली की ग्राम सभा में दोनों के स्कूल में आने पर रोक लगा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्पोर्ट्स कमरे में पी रहे थे शराब

मिली जानकारी के अनुसार गांव सोतई स्थित गर्वनमेंट हाई स्कूल में स्कूल प्रिंसिपल का काम देख रहे डॉ. अशोक बामनिया ने बताया कि, वह जनवरी 2023 से स्कूल में है। शुक्रवार को वह 1 बजे के करीब स्कूल का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान वह स्कूल में पीछे की तरफ बने स्पोर्ट्स कमरे में पहुंचे। जंहा पर उन्होंने देखा कि पीटी टीचर रामजीत और लैब अस्टैंट जितेन्द्र शराब का सेवन कर रहे थे।

स्कूल प्रिंसिपल से धक्का मुक्की करते हुए पीटी टीचर और लैब अस्टैंट

उन्होंने कहा कि पूरे कमरे में बदबू आ रही थी। दोनों ने दो गिलास में कोल्ड ड्रिंक डाली हुई थी, जिनमें शराब को मिलाया हुआ था। जिसका उसने विरोध किया और मौके से शराब की बोतल को लेने की कोशिश की तो जितेन्द्र ने उसके ऊपर आधी भरी बोतल खाली कर दी। डॉ. अशोक बामनिया ने कहा कि उन्होंने वहां रखे बैग की तलाशी ली जो उसमें शराब की दो बोतल रखी हुई थी। जिनमें एक पूरी भरी और एक आधी भरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुरे स्टाफ को बुला लिया और हालात दिखाए।

दोनों कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी

उन्होंने बताया कि पीटी टीचर रामजीत एचकेआरएन के माध्मय से करीब डेढ़ साल स्कूल में ज्वाइन किया था,जबकि दूसरा लैब अस्टैंट जितेन्द्र पिछले काफी समय से स्कूल में है। दोनों ही कॉन्ट्रैक्ट (संविदा) कर्मचारी हैं।

विभाग और पुलिस को दी गई शिकायत

उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और चंदावली चौकी पुलिस को कर दी गई है। मंगलवार को शिक्षा विभाग की टीम स्कूल का दौरा करेगी। वहीं दूसरी तरफ सदर थाना प्रभारी समेर सिंह ने बताया कि डॉ. अशोक बामनिया स्टाफ के साथ शिकायत देकर गए है। शिक्षा विभाग की जांच के बाद आगे की कार्रवाही की जायेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!