Kurukshetra: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, रौब दिखा बोला- शराब पीना मेरा अधिकार

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Apr, 2026 10:00 AM

drunk policeman hits fortuner in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा नशे में कार चलाने का मामला सामने आया है। कॉन्स्टेबल ने तेज रफ्तार रिट्ज कार से फॉर्च्यूनर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा नशे में कार चलाने का मामला सामने आया है। कॉन्स्टेबल ने तेज रफ्तार रिट्ज कार से फॉर्च्यूनर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद आरोपी पुलिसकर्मी ने वर्दी का रौब दिखाते हुए कहा कि शराब पीना उसका अधिकार है।

अनाज मंडी के पास हुआ हादसा

शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार निवासी पुंडरी (कैथल) के अनुसार, वह आढ़ती है और गुरुवार रात पंचकूला से अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में घर लौट रहा था। जैसे ही वह ठोल अनाज मंडी के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार रिट्ज कार ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

20 फुट तक खिसकी गाड़ी, दूसरी कार से टकराई

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर करीब 20 फुट आगे जा खिसकी और सामने चल रही दूसरी कार से जा टकराई। हादसे में प्रदीप कुमार और उसका ड्राइवर बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद जब लोगों ने आरोपी को कार से बाहर निकाला तो वह लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की पिछली सीट पर उसकी वर्दी टंगी थी, जिस पर “टिंकू” नाम लिखा हुआ था और एक आईडी कार्ड भी मिला, जो पिंजौर थाने का बताया गया। लोगों द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सवाल उठाने पर कॉन्स्टेबल ने उल्टा जवाब देते हुए कहा कि वह ऑफ ड्यूटी है और शराब पीना उसका अधिकार है।

डायल-112 पर सूचना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद प्रदीप कुमार ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाना इस्माइलाबाद पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल टिंकू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125 और 324(4) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी का मेडिकल भी कराया गया।

जमानत पर रिहा, जांच जारी

इस्माइलाबाद थाना के SHO जगदीश कुमार के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जिसे बाद में जमानत मिल गई। मामले की जांच एसआई जसबीर को सौंपी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!