कुरुक्षेत्र में सुबह-सुबह एनकाउंटर, जर्मनी से डिपोर्ट युवक के पैर में लगी गोली; 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 15 Jun, 2026 10:54 AM

early morning encounter in kurukshetra youth deported from germany shot in leg

कुरुक्षेत्र में आज सुबह कुरुक्षेत्र पुलिस और दो बदमाशों के बीच में पिहोवा के मुर्तजापुर गाँव के पास मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश की टांग में गोली लगी है जबकि बदमाश के द्वारा पुलिस की गाड़ी पर भी फायर किया गया है। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र में आज सुबह कुरुक्षेत्र पुलिस और दो बदमाशों के बीच में पिहोवा के मुर्तजापुर गाँव के पास मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश की टांग में गोली लगी है जबकि बदमाश के द्वारा पुलिस की गाड़ी पर भी फायर किया गया है। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल आरोपी का उपचार कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दो बदमाश विशाल और लविश कुरुक्षेत्र के पिहोवा कस्बे में घूम रहे थे। कुरुक्षेत्र पुलिस को उनकी तलाश थी क्योंकि इन्होंने 12 तारीख को पिहोवा के अरूणाए मंदिर के पास एक गाड़ी की लूट की थी और वहां से फरार हो गए थे तब से ही पुलिस टीम में इनको गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।  आज सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कुरुक्षेत्र सीआईए 2 की टीम मुर्तजापुर गांव के पास इनको पकड़ने के लिए जाती है लेकिन यह पुलिस पर फायर कर देते हैं जिसमें एक राउंड फायर पुलिस की गाड़ी पर लगता है। एक पुलिस वाले के कान के पास से निकलता है। पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई की जाती है और पुलिस भी फायर करती है जिसमें एक गोली एक विशाल नामक बदमाश के टांग में लग जाती है। दोनों की तरफ से दो-दो राउंड फायर किए जाते हैं। और उसके बाद उनको मौके से गिरफ्तार कर लिया जाता है।

आपको बता दें कि जिस बदमाश की टांग में गोली लगी है। उसकी पहचान कुरुक्षेत्र के बीड़अमीन गांव का रहने वाले विशाल के रूप में हुई है। जो करीब 10 से 12 दिन पहले ही जर्मन से डिपोर्ट होकर इंडिया पहुंचा था। आने के बाद से ही वह लूट जैसी वारदात को अंजाम देने लगा। सबसे बड़ी बात यह है कि जब विदेश से डिपोर्ट होकर आया तो तब से अब तक अपने घर पर भी नहीं गया था। वहीं दूसरे युवक का नाम लविश है जो कैथल के किठाना गांव का रहने वाला है। 

डॉक्टर उपेंद्र एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र ने बताया कि कुरुक्षेत्र cia 2 के द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसकी टांग पर एक गोली लगी हुई है। उसका इलाज यहां पर जारी है। लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!