Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2026 11:49 AM

शुक्रवार सुबह कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर में व्यक्ति का तैरता शव मिला। वहां मौजूद सुबह 6.30 बजे सैर करने के लिए आए लोगों ने घटना की सूचना सुभाष मंडी चौकी पुलिस को दी।
कुरुक्षेत्र : शुक्रवार सुबह कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर में व्यक्ति का तैरता शव मिला। वहां मौजूद सुबह 6.30 बजे सैर करने के लिए आए लोगों ने घटना की सूचना सुभाष मंडी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
सुभाष मंडी चौकी से जांच अधिकारी ए.एस.आई. लखविंद्र सिंह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन शव की हालत से लग रहा है कि वह 3 से 4 दिन पुराना है। जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)