लघु सचिवालय में 23 जून को होगी अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, फायर इमरजेंसी से निपटने का मिलेगा प्रशिक्षण

Edited By Harman, Updated: 22 Jun, 2026 06:17 PM

kurukshetra fire safety mock drill will be held at mini secretariat on june 23

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से 23 जून को दोपहर 3 बजे लघु सचिवालय परिसर में अग्नि सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से 23 जून को दोपहर 3 बजे लघु सचिवालय परिसर में अग्नि सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि लघु सचिवालय स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी इस मॉक ड्रिल में सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं का प्रभावी अभ्यास किया जा सके।

विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव, राहत एवं निकासी संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण भी मिलेगा।

इस मॉक ड्रिल में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त उपायुक्त, नगरायुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सिविल सर्जन, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव, गृह रक्षी एवं नागरिक सुरक्षा कमांडेंट सहित सभी विभागाध्यक्ष भाग लेंगे। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों से मॉक ड्रिल को गंभीरता से लेने तथा इसे सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!