हाथों पर 'काजल-मनीष' का टैटू और शिव की तस्वीर, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत...मौके पर ही तोड़ा दम

Edited By Isha, Updated: 27 Jun, 2026 08:12 PM

youngster died due to collision with an unknown vehicle

शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर मरता हवेली होटल के समीप देर रात एक अज्ञात युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब युवक रात करीब एक बजे सड़क पार कर रहा था।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर मरता हवेली होटल के समीप देर रात एक अज्ञात युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब युवक रात करीब एक बजे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए पुलिस ने बताया कि युवक के हाथों पर 'काजल', 'मनीष', 'ऋतिका' और 'आलिया' नाम के टैटू बने हुए हैं। इसके अलावा भगवान शिव का एक टैटू तथा एक हाथ पर मोबाइल नंबर भी अंकित है। पुलिस इन पहचान-चिह्नों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इन पहचान-चिह्नों के आधार पर युवक के बारे में जानकारी रखता हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!