Kurukshetra : आशा वर्कर से अभद्रता पड़ी भारी, अश्लील फोटो भेजने वाला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Krishan Rana, Updated: 15 Jun, 2026 04:59 PM

kurukshetra indecency towards asha worker proved costly youth who sent obscene

शाहाबाद क्षेत्र की एक आशा वर्कर को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजकर परेशान करने के मामले में पुलिस

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): शाहाबाद क्षेत्र की एक आशा वर्कर को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजकर परेशान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और कई बार चेतावनी देने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पीड़ित महिला, जो शाहाबाद के एक गांव में आशा वर्कर के रूप में कार्यरत है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ड्यूटी के दौरान उसे घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कार्य करना पड़ता है। इसी दौरान गांव निवासी सतविंद्र सिंह उससे अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोपी पहले भी कई बार अशोभनीय बातें कर चुका था, जिस पर उसे समझाया और चेतावनी भी दी गई थी।

महिला के अनुसार 9 जून को दोपहर करीब 3:28 बजे उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया। संदेश खोलने पर उसमें आरोपी द्वारा भेजी गई अश्लील तस्वीर थी। इस घटना से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों को दी। महिला ने सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित रख लिया।

पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी को पहले ही आगाह किया था कि उसकी हरकतों से दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना शाहाबाद के प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपी की माता का निधन हो गया था। उस दौरान आशा वर्कर डेथ सर्टिफिकेट से संबंधित प्रक्रिया के लिए उसके घर गई थी। वहीं से आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया और बाद में उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!