कुरुक्षेत्र में ड्यूटी से गायब BLO पर गिरी गाज, निरीक्षण के दौरान DC ने लिया बड़ा एक्शन

Edited By Harman, Updated: 11 Jul, 2026 05:47 PM

action taken against blo absent from duty in kurukshetra

कुरुक्षेत्र में एसआईआर के कार्य में लापरवाही बरतने वाले थानेसर विधानसभा के बूथ नंबर 104 के बीएलओ को सस्पेंड किया गया है। आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बूथ नंबर 104 का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इस दौरान कार्य में लापरवाही...

कुरुक्षेत्र ( रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र में एसआईआर के कार्य में लापरवाही बरतने वाले थानेसर विधानसभा के बूथ नंबर 104 के बीएलओ को सस्पेंड किया गया है। आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बूथ नंबर 104 का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इस दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ा एक्शन लिया है।

जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि बीएलओ की एसआईआर के कार्य को करने में कोई रुचि नहीं थी, कई बार बूथ से नागरिकों व अन्य अधिकारियों की शिकायत भी लगातार आ रही थी और आज निरीक्षण के दौरान भी बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर मौजूद नहीं पाया गया। सभी बिंदुओं को देखते हुए बीएलओ को सस्पेंड किया गया और बूथ पर दूसरे बीएलओ को नियुक्त किया गया है, ताकि 14 जुलाई तक बूथ पर एसआईआर के कार्य को पूरा किया जा सके।

वहीं उपायुक्त ने बूथ पर मौजूद नागरिकों से बातचीत कर प्रक्रिया को समझा और उनसे अपील की कि वो अपने आसपास व सगे संबंधियों को भी एन्यूमरेशन फार्म को बीएलओ के पास जा करवाएं।उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 810 बूथों पर 783831 मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक 777108 मतदाताओं यानी 99.14 प्रतिशत को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं। इनमें लाडवा विधानसभा में 99.62 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 99.96 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 97.43 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 98.74 प्रतिशत शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि 634432 मतदाताओं यानी 80.94 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइजेशन कर दिया गया है। इनमें लाडवा विधानसभा में 172386 मतदाता यानी 87.11 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 153668 मतदाता यानी 88.74 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 155216 मतदाता यानी 68.09 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 155216 यानी 84.09 प्रतिशत का कार्य शामिल है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!