Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Jul, 2026 07:41 PM

पिहोवा के गांव गरु चरांद स्थित श्मशान घाट में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): पिहोवा के गांव गरु चरांद स्थित श्मशान घाट में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना सिटी पिहोवा पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान गांव गरु चरांद निवासी रमनदीप के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसका शव श्मशान घाट के भीतर एक पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना उस समय मिली जब क्षेत्र में चल रहे सर्वे कार्य के दौरान लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता एक सड़क दुर्घटना के बाद लंबे समय से बिस्तर पर हैं, जबकि उसका भाई पंजाब में नौकरी करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है।
जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)