Edited By Harman, Updated: 13 Jul, 2026 02:13 PM

जिला कुरुक्षेत्र के अढ़ोनी गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी के साथ हुई बेरहमी पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। सोमवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंकज के घर पर बुलडोजर चला दिया।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के पुजारी योगीराज गिरी (74) पर हुए हमले में शामिल आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को भारी फोर्स के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने इसकी शुरुआत पुजारी को मफलर डालकर घसीटने वाले मुख्य आरोपी पंकज के घर से की। टीम ने उसके मकान की दीवार को तुड़वा दिया है। इसके बाद टीम दरगाह पर भी बुलडोजर चलवाया।
उधर, आरोपी पंकज की मां परमजीत ने इस कार्रवाई का विरोध किया। बोलीं कि पूरे गांव में अवैध कब्जे है। सभी कब्जे हटवाएं जाए। घर टूट गया है, वे कहां जाएंगे। हमारे छोटे-छोटे बच्चे भी है। जैसे हमारा तोड़ा जा रहा है, वैसे ही पूरे गांव में तोड़ों।बता दें कि 9 जुलाई की सुबह शिव मंदिर के पुजारी योगीराज पर हमला हुआ था। आरोप है कि दरगाह के सेवादार पंकज ने पहले पुजारी से मारपीट की। इसके बाद गले में परना डालकर उन्हें सड़क पर घसीटा। इस दौरान उनकी टांग टूट गई और शरीर पर कई चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।