इतिहास रचने के करीब भारतीय रेलवे, जींद-सोनीपत रूट पर पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दूसरा ट्रायल सफल!

Edited By Isha, Updated: 24 Apr, 2026 02:33 PM

second trial of first hydrogen train on jind sonipat route successful

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल दूसरे दिन वीरवार को जींद-सोनीपत रेल लाइन पर सफलतापूर्वक हुआ। सुबह आठ बजे ट्रेन जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय दो बजे वापस जींद लौट आई

जींद: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल दूसरे दिन वीरवार को जींद-सोनीपत रेल लाइन पर सफलतापूर्वक हुआ। सुबह आठ बजे ट्रेन जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय दो बजे वापस जींद लौट आई। ट्रायल के दौरान ट्रेन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।

अब हाइड्रोजन ट्रेन का अंतिम ट्रायल 28 अप्रैल को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की मौजूदगी में होगा। यदि यह परीक्षण सफल रहता है तो जल्द ट्रेन को नियमित संचालन के लिए मंजूरी मिल सकती है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी ट्रायल सफल होने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन को चरणबद्ध तरीके से अन्य रूटों पर भी चलाने की योजना है। 28 अप्रैल को सीआरएस के दौरे के बाद फाइनल ट्रायल के बाद ही ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो पाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!