री-चेकिंग ने पलटी किस्मत, दिपांशी जैन बनीं हरियाणा 10वीं की 'संयुक्त टॉपर'... बड़ी बहन भी ला चुकी है 500 में से 500 अंक!

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2026 11:49 AM

dipanshi jain becomes haryana class 10 joint topper

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उम्मीद के अनुरूप अंक नहीं मिलने पर गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी की छात्रा दिपांशी जैन ने री-चेकिंग के लिए आवेदन किया था। इसमें उसके अंक 492 से

जींद(अमनदीप पिलानिया): हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उम्मीद के अनुरूप अंक नहीं मिलने पर गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी की छात्रा दिपांशी जैन ने री-चेकिंग के लिए आवेदन किया था। इसमें उसके अंक 492 से बढ़कर 499 हो गए। इसके साथ ही उसने हरियाणा में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले हरियाणा टापर रही भिवानी जिले की दीपिका ने स्टेट टाप किया था। वह आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरन, की छात्रा है। दीपिका ने 500 में से 499 अंक (99.8%) हासिल किए। अब दोनों छात्राएं संयुक्त रूप से टापर बन गई हैं।

स्कूल चेयरमैन सुरेंद्र जैन, राजकुमार गोयल, सत्यनारायण मखंड, रामनिवास बुडायन और सतपाल गोयल ने प्राचार्या सविता सिंगला, स्कूल स्टाफ तथा छात्रा को बधाई दी। दिपांशी ने बताया कि उसे विश्वास था कि उसके अंक और अधिक होने चाहिए थे। री-चेकिंग के बाद विज्ञान और फिजिकल एजुकेशन में 100-100 अंक मिलने के साथ ही हिंदी में एक अंक बढ़ा। दिपांशी का सपना इंजीनियर बनने का है।

 
बड़ी बहन भी ला चुकी है 500 में से 500 अंक!
दिपांशी के पिता अनिल जैन ने खुशी जताते हुए कहा कि परिणाम वाले दिन बेटी काफी निराश थी, इसलिए स्कूल के मार्गदर्शन में री-चेकिंग फॉर्म भरा गया। उन्होंने गर्व से बताया कि यह उनके घर में दूसरी बार हुआ है; इससे पहले उनकी बड़ी बेटी के भी री-चेकिंग के बाद 500 में से 500 पूरे अंक आए थे। दोनों बेटियों ने साबित कर दिया है कि वे बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं।

स्कूल की प्राचार्या सविता सिंगला ने उस भावुक पल को याद करते हुए कहा, "नतीजे वाले दिन दिपांशी कम नंबर देखकर रोते हुए मेरे पास आई थी। आज वही बेटी पूरे हरियाणा में पहला स्थान पाकर खुशी से झूम रही है। यह पूरे स्कूल स्टाफ की मेहनत और बच्ची के अटूट विश्वास की जीत है।" इस कामयाबी पर स्कूल चेयरमैन सुरेंद्र जैन और पूरी प्रबंधकीय टीम ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!