पूल में मस्ती पड़ी भारी: सेल्फी लेते वक्त बिगड़ा संतुलन; 20 फीट नीचे गिरकर युवक की मौत

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2026 09:21 AM

youth loses balance while taking a selfie falls 20 feet and dies

सोनीपत में नाहरी गांव के स्वीमिंग पूल की 20 फीट ऊंची स्लाइडिंग से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ दिल्ली से यहां नहाने के लिए आया था। वह स्लाइडिंग करते समय सेल्फी ले रहा था।

सोनीपत: सोनीपत में नाहरी गांव के स्वीमिंग पूल की 20 फीट ऊंची स्लाइडिंग से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ दिल्ली से यहां नहाने के लिए आया था। वह स्लाइडिंग करते समय सेल्फी ले रहा था।

नाहरी गांव के गणेश गार्डन में स्वीमिंग पूल चलाया जा रहा रहा है। इस पूल में नहाने के लिए दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी 30 वर्षीय फिरोज अली भी आया था। फिरोज दोस्तों के

साथ स्लाइडिंग पर खड़ा होकर सेल्फी ले रहा था। अचानक संतुलन बिगड़कर 20 फीट नीचे जमीन पर गिर गया। दोस्त उसे अस्पताल ले गए, वहां से दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने वाटर पार्क संचालक को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। बता दें कि नाहरी गांव में कई स्वीमिंग पूल हैं। 8 सितंबर 2025 को एक स्वीमिंग पूल में 12 साल के अरमान की डूबने से मौत हो गई थी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!