HTET 2025: फॉर्म में गलती सुधारने का आखिरी मौका, इस तारीख तक होगा ऑफलाइन संशोधन!

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2026 11:16 AM

last chance to correct errors in the form

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एच. टैट.) का संचालन 4 व 5 जुलाई को करवाया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एच. टैट.) का संचालन 4 व 5 जुलाई को करवाया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिन अभ्यर्थियों ने एच. टैट. के लिए पंजीकरण करवाया है तथा उनके आवेदन फार्म में दर्ज विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति, श्रेणी व आधार नंबर में त्रुटि रह गई है वे निर्धारित शुल्क जमा करवाकर अपने विवरणों में ऑफलाइन माध्यम शुद्धि करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थी 25 जून तक केवल कार्य दिवसों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बोर्ड कार्यालय के कमरा नंबर-28 में सबूतों सहित उपस्थित होकर संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी के प्रकार प्रतिवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे नवीनतम जानकारी एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर अवलोकन करते रहें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!