लखनऊ अग्निकांड : सोनीपत के परिवार ने खोया इकलौता बेटा, मां को आखिरी कॉल कर कहा था- नहीं बचूंगा

Edited By Harman, Updated: 23 Jun, 2026 02:00 PM

lucknow fire tragedy sonipat family loses only son

लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस भयानक हादसे में सोनीपत के महिपुर गांव के रहने वाले युवक भविष्य की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह परिवार का इकलौता सहारा था।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस भयानक हादसे में सोनीपत के महिपुर गांव के रहने वाले युवक भविष्य की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह परिवार का इकलौता सहारा था।

मां को आखिरी कॉल कर कहा था- चारों तरफ धुआं, अब नहीं बचूंगा

बताया जा रहा है कि भविष्य ने एनिमेशन संस्थान में 10 दिन पहले नौकरी जॉइन की थी। अब बेटे की मौत का संदेश घर पहुंचा। मृतक भविष्य 6 जून को घर से लखनऊ के लिए गया था। मां को आखिरी वीडियो कॉल कर कहा कि चारों तरफ धुआं, शायद अब जिंदा नहीं बचूंगा। मां से बात करते करते फोन कट गया था। भविष्य बहन की शादी के सपने संजो रहा था। लखनऊ की आग ने सब कुछ छीन लिया। वहीं बेटे की मौत से पूरा परिवार गम में डूब गया है। परिवार की मांग भविष्य की बहन या पिता को सरकारी नौकरी मिले। साथ ही दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!